एलन मस्क: साउथ अफ्रीका से अमेरिका तक का सफर और नागरिकता की कहानी
एलन मस्क आज दुनिया के सबसे मशहूर अरबपति कारोबारी हैं। एलन मस्क का साउथ अफ्रीका कनेक्शन अक्सर सुर्खियों में रहता है, खासकर तब जब उनका नाम अमेरिकी राजनीति में चर्चा में रहता है। हाल ही में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को अमेरिका से निर्वासित करने की धमकी तक दे दी थी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि एलन मस्क साउथ अफ्रीका से अमेरिका कैसे पहुंचे और कैसे अमेरिकी नागरिक बने?
एलन मस्क का जन्म और अफ्रीका से कनेक्शन
एलन मस्क का जन्म साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। उनके पिता एलन मस्क पेशे से इंजीनियर और प्रॉपर्टी डीलर थे, जबकि उनकी मां मेय मस्क कनाडा में पैदा हुई थीं, लेकिन वे साउथ अफ्रीका में पली-बढ़ीं। एलन मस्क ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रिटोरिया में ही पूरी की। उस समय साउथ अफ्रीका में रंगभेद नीति लागू थी, जिसमें गोरे लोगों को विशेष अधिकार दिए गए थे।
कनाडा के रास्ते अमेरिका पहुंचे मस्क
करीब 17 साल की उम्र में एलन मस्क ने साउथ अफ्रीका की अनिवार्य सैन्य सेवा से बचने के लिए कनाडा जाने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पढ़ाई कनाडा में अपनी नानी के घर जाकर शुरू की और फिर कुछ सालों बाद अमेरिका पहुंच गए. अमेरिका में उन्होंने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. साल 2002 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता भी मिल गई. इस तरह मस्क के पास आज अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका तीनों देशों की नागरिकता है.
अफ्रीका की नीतियों से क्यों नाराज़ हैं मस्क?
एलन मस्क का जन्म भले ही दक्षिण अफ्रीका में हुआ हो, लेकिन वे वहां की नीतियों के सख्त खिलाफ रहे हैं. मस्क कई बार आरोप लगा चुके हैं कि अफ्रीका में गोरे लोगों के साथ भेदभाव होता है. उन्होंने अफ्रीका में अपनी कंपनी स्टारलिंक शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां की नीति के मुताबिक विदेशी कंपनियों में अश्वेत लोगों को हिस्सेदारी देना अनिवार्य था. इस वजह से मस्क को लाइसेंस नहीं मिल पाया.
ट्रंप से क्यों उलझे एलन मस्क?
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव किसी से छिपा नहीं है. एक समय ट्रंप और मस्क के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन अब मामला सार्वजनिक बहस तक पहुंच गया है. ट्रंप ने हाल ही में मस्क पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें अब तक की सबसे ज्यादा सरकारी सब्सिडी मिली है और बिना सब्सिडी के उन्हें अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौट जाना चाहिए।
मस्क ने हाल ही में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ लॉन्च की है। इसे ट्रंप के राजनीतिक करियर के लिए नई चुनौती माना जा रहा है। मस्क ने ट्रंप के मशहूर बिल ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की भी कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था।
निष्कर्ष
एलन मस्क आज भले ही अमेरिकी नागरिक हों, लेकिन उनका अफ्रीका से गहरा नाता है। उनका सफर बताता है कि कैसे एक शख्स अफ्रीका से निकलकर अमेरिका में अपनी पहचान बनाता है और आज तकनीक और कारोबार की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन गया। एलन मस्क का दक्षिण अफ्रीका कनेक्शन हमेशा लोगों के बीच उत्सुकता का विषय रहेगा।
Also Read: भारत में कितने लोग हिंदी और मराठी बोलते हैं? जानिए ताजा आंकड़े और विवाद की वजह
